भागलपुर, फरवरी 4 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। स्थानीय डायट परिसर में आयोजित जिलास्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेले में अररिया के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस कार्यक्रम में जिले के कुल प्रखंडों से 36 प्रतिभागियों ने गणित एवं विज्ञान के नवाचारों को प्रदर्शित किया, जिसमें से उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स का चयन पटना में होने वाले राज्यस्तरीय मेले के लिए किया गया। प्रतियोगिता में गणित विषय में उत्कर्मित मध्य विद्यालय कामत टोल बौंसी (रानीगंज) ने प्रथम, मध्य विद्यालय चण्डीपुर (पलासी) ने द्वितीय और मध्य विद्यालय शंकरपुर (भरगामा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान विषय में मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर (रानीगंज) प्रथम, मध्य विद्यालय पुरन्दाहा (फारबिसगंज) द्वितीय और मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय पट्टीप्राण पट्ट भरगामा ने तृती...