भागलपुर, दिसम्बर 5 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पिठौरा पंचायत के वर्तमान सरपंच 95 वर्षीय महेश्वर प्रसाद सिंह उनके निज आवास पर निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही पंचायत वासियों में शोक की लहर दौड़ गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह लगातार चार बार पिठौरा के सरपंच पद पर आसीन रहे। वह हमेशा समाज सेवा में सक्रिय रहते थे। इस कारण वह काफी लोकप्रिय थे। इनके निधन पर विधायक देवयंती यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, मुखिया जैनुल हक, पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह, सरपंच तौहीद आलम, भन्टू यादव ,मुखिया प्रतिनिधि कन्हैय्या झा , सरपंच प्रतिनिधि संतोष मंडल,दिलीप रॉय, जसीम खान, पवन सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.