अररिया, अप्रैल 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। नहाय खाय के साथ मंगलवार से चार दिवसीय चैती छठ पूजा शुरू हो गई। चैती छठ को लेकर मंगलवार को बाजार में पर्व के सामान की व्रतियों ने खरीदारी की। छठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को छठ व्रतीं दिनभर उपवास रखेंगे। सूर्यास्त के बाद खरना करेंगी। इसके बाद डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि गुरुवार को उगते सूर्य भगवान को छठव्रतियों द्वारा अर्ध्य दिया जायेगा। इधर छठ को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ी रही। व्रती के परिवार के लोगों ने बाजार में सूप व दउड़ा के साथ ही प्रसाद के सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। प्रसाद के रूप में सेव,संतरा, अनार, केला, ईख, नाश्पाती, बतासा,अदरक, खाजा आदि के साथ ही व्रती के कपड़ों की खरीद की गई। कुछ परिवार अपने घरों पर ही इसका आयोजन करते हैं। वहीं अधिकांश परिवार शहर के सुल्तान पोखर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.