अररिया, अप्रैल 8 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सोमवार की संध्या शहर में स्थापित विभिन्न स्थानों में माता चैती दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराकर जल में विसर्जित किया गया। इस मौके के शहर के छुआपट्टी स्थित नवरंग क्लब चैती दुर्गा पूजा समिति परिसर में स्थापित माता दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को वाहन पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली विर्सजन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं व पुरुषों द्वारा माता के जयकारों से माहौल पूरी तरह से भक्ति मय हो गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मी भी शामिल थे। इस मौके पर प्रकाश लुनिया, पार्षद गणेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, गौरव जैन,सौरभ शर्मा,विनीत गुप्ता, दीपू फ़ौगला, कन्हैया ग...