भागलपुर, अप्रैल 10 -- रानीगंज। प्रखंड और बौसी क्षेत्र स्थित मझुवा पूरब पंचायत के वार्ड छह लकुनमा मंडल टोला में गुरुवार की अहले सुबह ठनका की चपेट में आने से 55 साल की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका रेखा देवी लकुनमा वार्ड छह मंडल टोला निवासी बिशो मंडल की पत्नी थी। घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह तेज बारिश हो रही थी, इसी दौरान मेघ गर्जन के साथ अचानक ठनका गिरा। इस कारण रेखा देवी गंभीर रूप से झुलस गई । वहीं बगल स्थित एक पेड़ में आग लग गई। जबतक लोग घायल रेखा देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते तबतब उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अंचल कर्मचारी और बौसीं पुलिस पहुंची है लेकिन मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने के इनकार कर रहे है। बौसीं थानाध्यक्ष व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.