अररिया, फरवरी 24 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले के 69 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सरगर्मी तेज हो गयी है। 11 मार्च को प्रस्तावित पैक्स चुनाव को लेकर एक तरफ जहां प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज हो गयी है, वहीं दूसरी ओर संबंधित पंचायतों में संभावित प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में समर्थन के लिए रिझाने लगे हैं। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में चुनाव को लेकर छह एवं सात मार्च को नामांकन, नौ एवं दस मार्च को संवीक्षा और 11 मार्च को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होगा। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित पंचायतों में चुनाव को लेकर चहल-पहल तेज हो गयी है। पैक्स चुनाव में पुराने के अलावे कई नये उम्मीदवार भी अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में जुटे हैं। पैक्स चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने...