अररिया, अक्टूबर 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। छठ पूजा के मौके पर उस समय अफरातफरी मच गई जब संध्या अर्घ्य देने के दौरान छठ घाट पर युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के जांघ में लगी है और वह खतरे से बाहर है। घटना सोमवार की शाम नरपतगंज प्रखंड के सोनापुर स्थित बुढ़ी नदी छठ घाट की है। बताया जाता है कि सूरज यादव नामक युवक को अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली उसके बाएं जांघ में लगी है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल सूरज यादव मूल रूप से नरपतगंज प्रखंड के पलासी गांव का निवासी है। वह छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपने बहनोई विजय यादव के सोनापुर स्थित घर रविवार की शाम आया हुआ था। सोमवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.