भागलपुर, अगस्त 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटिया पंचायत के चंडीस्थान स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को उप स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ मुखिया प्रमोद यादव ने फीता काट कर किया। मुखिया ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से मरीजों को इलाज के लिए कुर्साकांटा जाना पड़ता था। लेकिन उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलने से छोटे मोटे इलाज के लिए बाहर नहीं जाना होगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 35 जगहों पर नया उप स्वास्थ्य केन्द्र बनना है। तीन नये जगहों चंडी स्थान पगडेरा, कबीर टोला सुंदरी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघा उप स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ हो गया है। धीरे-धीरे अन्य जगहों पर भी जल्द ही उप स्वास्थ्य केन्द्र शुरू किया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.