भागलपुर, अक्टूबर 30 -- रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के भोरहा पंचायत के ठेकपुरा गांव की सैकड़ो जीविका दीदियों को सरकार की और से दस हजार की रााशि खाते में नहीं आने पर आक्रोशित जीविका दीदियों ने गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जीविका दीदी अलखी देवी, शोभा देवी, लखी देवी, गुड़िया देवी, ललिया देवी, सोनी देवी, मोनी देवी, सुगिया देवी, लाली देवी आदि ने बताया कि हमलोग 10-15 साल से जीविका में जुटे हैं। पहले भी हमलोगों को कोई लाभ नहीं मिला है। इधर सरकार की और से नई जीविका कर्मियों को दस दस हजार रुपया मिला, जबकि हमलोग पुराने जीविका दीदी होते हुए भी कोई सहायता राशि नहीं मिली। जीविका दीदियों ने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि हमलोग अब दूसरी सरकार बनाने का काम करेंगे। जीविका दीदियों ने कहा कि हमलोग काफी पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.