अररिया, अप्रैल 1 -- पलासी । (ए.सं)। पलासी प्रखंड क्षेत्र के मोहनियां गांव निवासी जुन्नू रैन ने कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजदों में मु आजाद, मु गुलाम मुस्तफा, मु अली मुर्तजा शामिल हैं। घटना बीते 31 मार्च की बतायी गयी है। जुन्नू रैन ने बताया कि कई माह से कब्रिस्तान घेराबंदी के लिए वे व ग्रामीण प्रयासरत हैं, किंतु इन लोगों द्वारा चाहरदीवारी निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है। अंचल अमीन से मापी कराकर पिलर गाड़ दिया गया। बीते सोमवार को उक्त लोगों द्वारा पिलर उखाड़ने की सूचना मिली। पिलर उखाड़ने से मना करने पर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.