भागलपुर, मार्च 20 -- फारबिसगंज। गुरुवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास पदाधिकारी कार्यालय पर सेविकाओं ने एफआरएस यानी फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम के खिलाफ जमकर आवाज उठाई एवं प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इसके साथ ही सेविकाओं ने 5जी मोबाइल सहित रिचार्ज के लिए 05 हजार राशि की भी मांग की। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शकुंतला देवी एवं संचालन उपाध्यक्ष बबीता यादव कर रही थी। दरअसल टेक होम राशि के लिए सरकार द्वारा एफआरएस यानी फैसियल रिकॉगनाइजेशन सिस्टम लागू किया गया है इसमें गर्भवती लाभुक एवं बच्चों को ऑन स्पॉट फोटो खींचकर रिपोर्ट करना है। मगर सेविकाओं की पीड़ा है कि एक लाभुक में 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है । इसके अलावा लिंक सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही मोबाइल की स्थिति ठीक नहीं है और रिचार्ज राशि भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.