भागलपुर, फरवरी 19 -- भरगामा । निज संवाददाता भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 8 में बिजली के जर्जर तारों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। पिछले एक सप्ताह से बिजली ठप होने और बार-बार की शिकायत के बावजूद बिजली विभाग द्वारा इसका कोई समाधान न निकलने पर बुधवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि पिछले दो वर्षों से जोड़-तोड़ कर जर्जर तारों के सहारे हमलोगो के घरो मे बिजली आपूर्ति की जा रही थी । इससे लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी और अक्सर तार से चिंगारियां निकलती थीं। एक सप्ताह पूर्व तार में आग लगने से तार जलकर गिर गया । जिसके बाद बिजली आपूर्ति गाव मे पूरी तरह ठप हो गई। इससे वे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं । बिजली नहीं रहने से गांव में लगन नल-जल संयंत्र भी ठप हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.