अररिया, जनवरी 13 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत का ककोरवा बस्ती वार्ड संख्या 28 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक अररिया नगर थाना क्षेत्र के का ककोरवा बस्ती वार्ड संख्या 28 निवासी सुगनू कुमार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...