अररिया, मार्च 4 -- पलासी । (ए.सं) पलासी प्रखंड के कुजरी पंचायत के कुजरी गांव में सोमवार की शाम आग लगने से पांच परिवार के छह घर जल कर राख हो गए। इस अग्निकांड में अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जलने के अनुमान है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता नही चल पाया हैं। ग्रामीणों व दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुजरी गांव में सोमवार की शाम अचानक आग लगने से जुम्मन, रमजान, शमसाद, इस्माइल का आधा दर्जन घर जलकर राख हो गये। इस अग्निकांड की घटना में अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर आदि खासक हो गये। अग्निपीड़ितों ने बताया कि घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गयी हैं। इधर सीओ सुशीलकांत सिंह ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया गया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.