भागलपुर, मार्च 27 -- सिकटी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिल रही सुविधाओं को पारदर्शी बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से एक नई पहल की शुरुआत हुई है। इसके तहत अब पोषाहार वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने पोषाहार टोकन प्रणाली सिस्टम लागू किया है। टोकन प्रणाली सिस्टम के तहत ही लाभार्थियों के बीच पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। सीडीपीओ ने बताया कि समेकित बाल विकास परियोजना के तहत सिकटी प्रखंंड के 173 आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन का वितरण पोषक क्षेत्र में आने वाली गर्भवती, धात्री महिला व केंद्र में नामांकित कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के बीच किया गया। गर्भवती महिला व धातृ महिलाओं के बीच तीन किलो चावल, डेढ़ किलो दाल व 450 ग्राम सोयाबीन का वितरण किया गया। केंद्र में नामांकित कुपोषित बच्चों के बीच ढाई किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.