अररिया, दिसम्बर 30 -- अररिया,निज संवाददाता सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जन्मदिन को सेवा,संवेदना और सामाजिक दायित्व के रूप में मनाते हुए जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दी। सांसद प्रदीप सिंह के जन्मदिन पर जिला मुख्यालय सहित मंडल स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनके शुभचिंतकों ने श्रीधाम वृंदावन में केक काटकर मंदिर परिसर में मौजूद गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह को जन्मदिन की बधाई देने वालों का उनके अररिया स्थित आवास पर समर्थकों का तांता लगा रहा।इसके बाद सांसद ने आवास पर केक काटा और समर्थकों से बधाई ली।सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने देर रात अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद बेघर और जरूरतमंद राहगीरों को कंबल बांटे।इससे उन्हें ठंड से राहत मिली। जन्मदिन पर सांसद श...