भागलपुर, फरवरी 2 -- अररिया। एक संवाददाता नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचगछिया चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खैरा गढिया निवासी गिरिजा देवी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...