भागलपुर, अक्टूबर 3 -- अररिया। अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर गिदरिया पेट्रोल पंप के समीप पास सड़क हादसे में भुजा बेचने वाले एक दुकानदार की मौत हो गई।मृतक भुजा विक्रेता अररिया आरएस वैद्यनाथपुर वार्ड संख्या छह का रहनेवाला 42 वर्षीय सियाशरण पासवान था।घटना बुधवार देर शाम की बतायी जाती है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिया शरण पासवान भुजा बेच कर घर लौट रहा था।इसी दौरान गिदरिया पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया।इस घटना में सिया शरण पासवान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही अररिया आरएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.