रांची, अक्टूबर 9 -- रांची, संवाददाता। हरमू बायपास स्थित अरगोड़ा चौक के पास गुरुवार को पर्ल हाउस के पांचवें शोरूम का उद्घाटन हुआ। यह झारखंड में पर्ल हाउस का 11वां शोरूम है। उद्घाटन पर्ल हाउस की निदेशक मोनीता गोस्वामी और संचालिका रिंकू प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। मोनीता गोस्वामी ने बताया कि पर्ल हाउस में हर अवसर- चाहे वह उत्सव, पार्टी, विवाह हो या दैनिक उपयोग, के लिए आकर्षक और उत्कृष्ट मोतियों के गहने तैयार किए जाते हैं। पर्ल हाउस के गहनों की मांग भारत के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले ग्राहकों के बीच भी लगातार बढ़ रही है। यहां प्रोडक्शन, डिजाइन, मार्केटिंग और बिक्री सभी कार्य महिलाओं द्वारा संचालित हैं। उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए 20% इनॉगुरल डिस्काउंट (प्रारंभिक छूट) की घोषणा भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...