रांची, जनवरी 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार की शाम अरगोड़ा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए बड़ा बाबू और लिपिक का एक दिन का वेतन काटने और शोकॉज करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों को समय पर आने और बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय में जांच के दौरान बड़ा बाबू अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और लिपिक अनीता कुमारी की उपस्थिति पंजी और बायोमेट्रिक हाजिरी बनी थी, लेकिन दोनों गायब थे। सत्यापित म्यूटेशन के मामलों का होगा निष्पादन उपायुक्त ने अंचल अधिकारी सुमन कुमार सौरभ से दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि सूची के अनुसार 10 डिसिमल तक के म्यूटेशन के मामलों का शत-प्रतिशत वेरिफिकेशन सीआई और कर्मचारी स्तर से हो चुका है। उपायुक...