फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। देवरी से अरगलेश्वर धाम का प्रमुख मार्ग खस्ताहाल पड़ा है। सड़क उखड़ी, गड्ढ़े और कीचड़ से पटा होने से कांवड़ियों, श्रद्धालुओं के लिए सबब बना है। महाशिवरात्रि पर्व में शिवालयों तक पहुंचने के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। पूर्व से मार्ग दुरुस्तीकरण की मांग के बावजूद मरम्मतीकरण तक नहीं कराया जा सका है। अमौली ब्लॉक के सिद्धपीठ अरगलेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पर्व पर कांवड़ियों का जत्था व हजारों भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक चढ़ाने को पहुंचते है। क्षेत्र के देवरी से सैकड़ों कांवड़ियां और भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल होते है। धाम को जाने वाले प्रमुख मार्ग जर्जर होने से परेशानी खड़ी होने लगी है। उबड़ खाबड़ सड़क, छोटे से बड़े गडढ़े और फैली गिट्टियों के बीच दो पहिया चार पहिया वाहन तक गुजरने से कतराते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.