बक्सर, अगस्त 7 -- चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अरक पश्चिम टोला शिवपुर दियारा में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का पानी खेतों में घुस गया है। इसके चलते सैकड़ों बीघा में लगी धान, मक्का और सब्जी की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान अरविंद सिंह और तूफानी सिंह ने बताया कि बाढ़ से न सिर्फ उनकी फसलें चौपट हुई हैं। बल्कि, पशुओं के लिए खेतों में लगा चारा भी पानी में डूब गया है। इससे पशुपालन पर संकट गहराने लगा है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर मुआवजा की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। अगर जलस्तर और बढ़ा तो रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस सकता है। स्थिति भयावह होती जा रही है। लेकिन, अभी तक प्रशासन की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.