गौरीगंज, जनवरी 30 -- अमेठी। मौनी अमावस्या के दूसरे दिन भी प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग जाम की चपेट में रहा। कई घंटे तक श्रद्धालु जाम में फंसे रहे। रूट डायवर्जन के बाद जाम खुल सका। श्रद्धालुओं के लिए लोगों ने लंगर व भंडारे का आयोजन किया था। एक दिन पहले जहां श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए परेशान थे। वहीं गुरुवार को लौटने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार को अयोध्या - प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रयागराज से लौट रहे वाहनों का लगभग सात किमी लंबा जाम सुबह से ही लग गया था। लगभग तीन घंटे श्रद्धालुओं को जाम में फंसना पड़ रहा था। जाम से निजात दिलाने के लिए बारी-बारी से वाहनों को लंभुआ और सुलतानपुर की ओर डायवर्ट किया जा रहा था। वीआईपी वाहनों को सीधे सुलतानपुर की ओर छोड़ा जा रहा था। जाम से लोग परेशान नजर आये। लोगों ने किया भंडारे का इंतजाम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.