जौनपुर, जनवरी 4 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में शनिवार को घर से भटकी एक युवती मिली। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उसके परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी गजानंद चौबे को सूचना मिली कि एक युवती सिरकोनी बाजार में इधर उधर घूम रही है। उन्होंने मिशन शक्ति की महिला पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा। महिला टीम युवती को थाने पर ले आयी। पूछताछ में युवती ने अपना नाम चांदनी बताया और उसके द्वारा घर का पता बताने पर पुलिस ने उसके परिजन शिवपुजन यादव निवासी थाना पूरेन्द्रकला जिला अयोध्या को बुलवाकर सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.