अयोध्या, नवम्बर 18 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडिटर एव जिलाध्यक्ष अयोध्या नीलमणि त्रिपाठी ने कहा है कि दिल्ली के राम लीला मैदान में पांच दिसंबर को आयोजित होने वाले धरने में शामिल होने के लिए जनपद अयोध्या के सभी 11 विकास खंडों व नगर क्षेत्र से एक हजार शिक्षक प्रतिभाग करने जाएंगे। इसी को लेकर संगठन ने रणनीति पर चर्चा की। इसी क्रम में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले सभी ब्लाकों से शिक्षक बस व ट्रेन के साथ ही निजी साधन के माध्यम से दिल्ली जाने की तैयारी है। मंगलवार को आयोजित गूगल मीट के दौरान ब्लॉक के पदाधिकारी एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई जिसमें सभी विकास खंडों के अध्यक्ष, मंत्री ,कोषाध्यक्ष, एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री को दिल्ली ज...