बस्ती, मार्च 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या सरयू पुल के पास ड्रीमलैंड होटल पास रोडवेज बस में अचानक ब्रेक लगने से आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। वाहनों की टक्कर के बाद एक एम्बुलेंस चालक की पिटाई कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीनों का चालान कर एक फार्च्यूनर को सीज कर दिया है। घटना गोंडा नवाबगंज थानाक्षेत्र में महेशपुर में हुई। इसी घटना मे एक फार्च्यूनर कार को एक निजी एम्बुलेंस वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। फार्च्यूनर सवारों ने मौके एम्बुलेंस चालक को पकड़ कर पीटा। जाम में फंसे तमाम वाहन चालकों ने बीच-बचाव कर एम्बुलेंस वाले को मौके से भगा दिया। इसके बाद फार्च्यूनर सवारों ने एम्बुलेंस का पीछा किया और विक्रमजोत चौकी के समीप शंकरपुर हाइवे के पास उसे पकड़ कर गाड़ी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दबाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.