अयोध्या, अक्टूबर 14 -- अयोध्या। आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने को लेकर विवेकानंद नगर के टकसाल बस्ती स्थित रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारत माता के चित्र पर तिलक एवं माल्यार्पण और ध्वज प्रणाम के साथ प्रार्थना हुई। इसके बाद रामलीला मैदान से चौक बजाजा प्रभात गली होते हुए पर पद संचलन निकाला गया। महानगर बौद्धिक प्रमुख मनोज,नगर के संघ चालक गोपाल,व्यवस्था प्रमुख विवेक अग्रवाल,प्रेम प्रकाश, सुनील,उत्पल अड्डी,श्रीराम केसरवानी,आलोक गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...