नई दिल्ली, जनवरी 28 -- मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के कारण भारी वाहनों की नो-इंट्री रहेगी। इस दौरान सीतापुर रोड, कानपुर रोड और हरदोई रोड की तरफ से आने वाले वाहन बदले रूट से चलेंगे। ट्रैफिक विभाग के मुताबिक मौनी अमावस्या के अवसर पर 29 जनवरी (बुधवार) रात दो बजे से 30 जनवरी (गुरुवार) रात 11 बजे तक भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार वसंत पंचमी स्नान के अवसर पर 03 फरवरी को रात 02 बजे से 04 फरवरी रात 11.00 बजे तक, माघी पूर्णिमा स्नान के अवसर पर 12 फरवरी को रात 02 बजे से 13 फरवरी को रात 11 बजे तक, महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को रात 02 बजे से 27 फरवरी रात 11 बजे तक यातायात व्यवस्था बनाये रखनें के लिए अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.