कमलाकान्त सुन्दरम, दिसम्बर 14 -- यूपी के अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित अनुष्ठान के मुख्य यजमान केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होंगे। उनकी सहमति मिल गयी है। रक्षामंत्री का यहां आगमन 31 दिसम्बर को होगा। प्रतिष्ठा द्वादशी का मुख्य आयोजन तीन दिवसीय होगा जो कि 31 दिसम्बर से दो जनवरी तक चलेगा। इसके पहले यहां 27 दिसम्बर से रामलला का मंडल पूजन अनुष्ठान शुरू होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी व जगद्गुरु माध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ के निर्देशन में यह अनुष्ठान 31 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान भगवान रामलला के षोडशोपचार पूजन व महाभिषेक का सजीव प्रसारण भी दूरदर्शन के माध्यम से किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने बताया कि प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के अवसर पर 29 दिसम्बर स...