स्वरमिल चंद्रा, अप्रैल 6 -- रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा है। पांच हजार से अधिक मंदिरों में रामनवमी की धूम है। राममंदिर में भी इसकी विशेष तैयारियां हैं। रामलला का अभिषेक स्वर्ण जल से कराया जाएगा। अभिषेक के बाद रामलला सोने के धागे से पिरोए पीत वस्त्र में दर्शन देंगे। धनिया मेवा पंजीरी का विशेष प्रसाद भक्तों में वितरित होगा। देर रात तक भक्तों की मौजूदगी तक दर्शन होंगे। रामनवमी पर सुबह तय समय चार बजे मंगला आरती होगी। छह बजे श्रृंगार आरती होगी। साढ़े 6 बजे से दर्शन शुरू हो जाएंगे। रामनवमी के लिए वीआईपी पास नहीं बनाए गए। सुबह साढे नौ बजे सबसे पहले रामलला का अभिषेक किया जाएगा। शहद, दुग्ध, घी, सरयू जल, गंध से अभिषेक के अलावा विशेष स्वर्ण जल से भी प्रभु का अभिषेक किया जाएगा। श्रीरामन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डा अनिल मिश्र कहते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.