अयोध्या, अगस्त 21 -- अयोध्या, संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का बखान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि स्व. राजीव गांधी न भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार भी थे। उनके कार्यकाल में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति, दूरसंचार व्यवस्था का विस्तार, पंचायतीराज व्यवस्था में महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। डॉ. खत्री ने उन्हें मृदुभाषी, दूरदर्शी और प्रगतिशील नेता बताते हुए कहा कि उनकी सोच आने वाली पीढ़ियों को हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.