लखनऊ, दिसम्बर 2 -- कैबिनेट का फैसले- -कैबिनेट ने दी मंजूरी, टाटा ग्रुप करेगा निर्माण और संचालन लखनऊ, विशेष संवाददाता। नव्य, दिव्य और भव्य अयोध्या नगरी अब और दमकेगी। योगी सरकार ने अयोध्या को विश्व स्तर पर एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने टाटा सन्स के सहयोग से अयोध्या में प्रस्तावित विश्व स्तरीय 'मंदिर संग्रहालय' का दायरा और बड़ा कर दिया है। अब यह संग्रहालय 25 की जगह 52 एकड़ से अधिक जगह में बनेगा। इस संबंध में पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। कैबिनेट के इस निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि टाटा सन्स ने अपने सीएसआर फंड से एक अत्याधुनिक मंदिर संग्रहालय विकसित करने और उसका संचालन करने की इच्छा व्यक्त की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.