भदरसा (अयोध्या), दिसम्बर 18 -- अयोध्या के पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के सरियावा गांव निवासी सपा नेता व जिलापंचायत सदस्य मानसिंह की परेशानी बढ़ती जा रही है। गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अवैध तरीके से अर्जित की गई सम्पत्ति पर कार्रवाई के तहत राजा मानसिंह का रानी बाजार के समीप अमौना गांव में निर्माणाधीन होटल उपजिलाधिकारी सोहावल की मौजूदगी में गुरुवार को कुर्क कर दिया गया। करीब बारह बजे उपजिलाधिकारी सोहावल सविता राजपूत, क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी पुलिस और राजस्व टीम के साथ रानी बाजार पहुंचे। यहां होटल पर पहुंचकर करीब 14 करोड़ की लागत से बना होटल कुर्क कर डुग्गी बजवाई। जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता राजा मानसिंह व उनकी पत्नी नीतू समेत आठ लोग पहले से ही जेल में बंद है, इन पर लोगों से धोखाधड़ी कर सस्ती जमीन दिलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.