लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अयोध्या में विकास परियोजनाओं को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ शहर के समग्र विकास को केंद्र में रखकर एक के बाद एक परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। पर्यटन विभाग द्वारा रामनगरी में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 225 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के बाद धार्मिक नगरी अयोध्या श्रद्धालुओं और पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। अयोध्या में मौजूदा वर्ष में जनवरी से मार्च के बीच 20.36 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। अनुमान है कि वर्ष के अंत तक अयोध्या में कुल ...