बस्ती, अगस्त 4 -- भानपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति गुट की ओर से अयोध्या शहर मे 18 अगस्त को विशाल शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भाकियू लोकशक्ति गुट बस्ती के मंडल अध्यक्ष अयोध्यानाथ तिवारी ने दी। उन्होंने बताया शिविर में प्रदेश के सभी 75 जिलों के भाकियू पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। शिविर में सभी जिलों के किसानों की प्रमुख समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। शिविर का नेतृत्व भाकियू लोकशक्ति गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.