नई दिल्ली, मार्च 18 -- अयोध्या में रामपथ पर बने बहुमंजिला त्रिवेणी सदन में भीषण आग लग गई। त्रिवेणी सदन में डॉरमेट्री, दुकान, रेस्टोरेंट और पार्किंग की सुविधा है। तीसरे मंजिले पर लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची है। पछुवा हवा के असर से आग विकराल रूप लेती जा रही है। दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। वहीं इमारत से निकल रहे धुएं से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। आग से किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। त्रिवेणी सदन विकास प्राधिकरण का भवन है। यह कोतवाली नगर के अमानीगंज में स्थित है। त्रिवेणी सदन का संचालन सुखसागर हॉस्पिटैलिटी करता है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां रुकते हैं। यहां डॉरमेट्री, दुकान, रेस्टोरेंट और पार्किंग की सुविधा है। मंगलवार दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.