अयोध्या, फरवरी 15 -- प्रयागराज से स्नान कर अयोध्या दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का अनवरत आवागमन जारी है। 24 घंटे नगर के मार्गो पर भीड़ चल रही है। गुरुवार की अपेक्षाकृत शुक्रवार को श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम हुई। इसके बावजूद दर्शन मार्ग ठसाठस भरे रहे। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर दिशा- निर्देश दे रहे हैं। कंट्रोल रूम से पल पल का फीड बैक सुरक्षा कर्मियों के पास जारी किया जा रहा है। रामपथ पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था यथावत है। अब स्नान और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की वापसी अधिक संख्या में हो रही है। दो दिन में लगभग 25 लाख श्रद्धालु अयोध्या की चौहद्दी को पार किए। इसमें दस लाख की संख्या शुक्रवार की रही। एसडीएम और राम मंदिर के मजिस्ट्रेट अशोक सैनी ने शुक्रवार की शाम को सात बजे तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के रामलला के दर्शन कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.