अयोध्या, अक्टूबर 9 -- अयोध्या में एक बार फिर विस्फोट हो गया। धमाके से पूरा मकान जमींदोज हो गया। घर का मलब दूर-दूर तक बिखर गया। धमाके की गूंज कई मीटर तक लोगों को सुनाई दीं। चार दिन बाद हुए दूसरे धमाके से एका-एक लोग सहम गए। घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पृथम दृष्टया विस्फोट पटाखा से होना बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पूराकलंदर के कल्याण भदरसा गांव में पारस नाथ का मकान है। गुरुवार की शाम को अचानक से इनके मकान में धमाका हो गया। घटना के समय पारस नाथ के अलावा तीन अन्य लोग भी इनके मकान में मौजूद थे। मकान में विस्फोट के बाद पूरा मकान जमींदोज हो गया। सभी मलबे में दब गए। पारसनाथ की मौके पर ही मौत हो गई जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.