अयोध्या, अक्टूबर 12 -- अयोध्या संवाददाता। पूराकलंदर थाना पुलिस ने लूटपाट और धोखाधडी के दर्ज मामलों में राजा मान सिंह गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बदायूं और कानपूर देहात निवासी इन युवकों से पुलिस ने 11 लाख रुपए और एक कार बरामद की है। दोनों राजा मान सिंह के लिए ग्राहक लाते थे और उनको निवेश के नाम पर मोटा मुनाफे का लालच देकर ठगा जाता था। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि लूट,ठगी और धोखधड़ी के तीन मामलों में वांछित उपदेश यादव उर्फ़ बंटी निवासी नैथुआ थाना बिल्सी जिला बदायूं को दो चेक, दस लाख आठ हजार पांच सौ रूपये तथा वेवक प्रताप सिंह यादव निवासी लतपुरवा थाना रसूलाबाद जिला कानपूर देहात को एक लाख एक हजार दो सौ रूपये के साथ पकड़ा गया है। दोनों के पास से पूराकलंदर थाना पुलिस ने एक कार और कुल पांच मोबाईल बरामद किया है। पुछताछ में इन्...