लखनऊ, जनवरी 6 -- अयोध्या में कैंट थाने के सहादतगंज चौकी क्षेत्र स्थित फॉरएवर लॉन में आयोजित अयोध्या महोत्सव में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक अजीत कुमार तिवारी सड़क हादसे में घायल हो गए। उपनिरीक्षक हाईवे की सर्विस लेन पर किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए। हालांकि वाहन का पता नहीं चल सका है। उपनिरीक्षक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। सहादतगंज के चौकी इंचार्ज अविनाश त्रिपाठी के मुताबिक दरोगा अजीत कुमार पुलिस लाइन में तैनात हैं। उनकी अयोध्या महोत्सव में ड्यूटी लगी थी। रात लगभग 9.30 बजे सर्विसलेन पर निकले थे और किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेजा गया, लेकिन परिवार लखनऊ में होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.