अयोध्या, सितम्बर 20 -- अयोध्या संवाददाता। नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति पांच का शुभारम्भ शनिवार को महिला सुरक्षा केन्द्र के वर्चुअल लोकार्पण से हुआ। शारदीय नवरात्रि से शुरू होने वाले अभियान के पूर्व सीएम योगी ने सभी थानों पर स्थापित महिला सुरक्षा केंद्र का लोकार्पण किया। रविवार को बाइक जागरूकता रैली के साथ अभियान का आगाज होगा। नोडल अधिकारी एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत प्रथम चरण में वर्ष 2020 में महिलाओं के लिए प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया था। अब इसका दायरा बढ़ाया गया है। पुलिस थाने में पीड़िता के आगमन से लेकर फिर से मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्ण सशक्त होने तक उसको 360 डिग्री काउन्सलिंग,मार्गदर्शन,सहयोग और संरक्षण सम्बन्धी सेवा प्रदान की जाएगी। जिसके लिए प्रत्येक थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.