अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में शहरों की स्वच्छता का सर्वे हुआ था। इसी साल फरवरी और मार्च में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण की सर्वे रिपोर्ट अब जारी हो गई है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार जिले के सभी सात शहर पहले से अधिक साफ और स्वच्छ हो गए हैं। सबसे अधिक स्वच्छ जिला मुख्यालय की नगर पालिका अकबरपुर है। अकबरपुर नगर पालिका अयोध्या मंडल की सभी नगर पालिकाओं में टॉप पर है। अकबरपुर जिले के साथ मंडल में भी प्रथम स्थान पर है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने साफ सफाई में काफी सुधार किया है। बीते साल प्रदेश की 486 नगर पालिकाओं में जहां अकबरपुर 228 स्थान पर था। वहीं इस साल की रैंकिंग में अकबरपुर प्रदेश की 824 नगर पालिकाओं में 208वें स्थान आ गई है। अयोध्या मंडल में अकबरपुर से आगे केवल नगर निगम अयोध्या ही है। जिले की सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.