अयोध्या, सितम्बर 14 -- अयोध्या, संवाददाता। 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उदया पब्लिक स्कूल में सुकन्या समृद्धि खाता तथा आधार बनाने का कैम्प लगाया गया। इसमें सुकन्या के दर्जनों खाते खोले गए। डाक विभाग के मंडलीय कार्यालय के प्रवर अधीक्षक डाकघर हरे कृष्ण यादव ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना को जन- जन तक पहुचाने के लिए विभाग स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर कैम्प लगा रहा है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में 5378 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां समृद्ध होंगी तभी देश खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए सार्थक कदम उठाया है। उन्होंने सुकन्या के जरिए बेटियों को आर्थिक व सामाजिक रूप से भविष्य में मजबूत किया जा सकता है। सीनियर पोस्टमास्टर अनुज कुमार सिंह ने कहा कि सुकन्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.