अयोध्या, सितम्बर 14 -- अयोध्या संवाददाता। प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे रेस्टोरेंट का संचालन करने वाला एक शख्स अपने रेस्टोरेंट में ही फंदे से लटक गया। जिला अस्पताल पहुंच जाने पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से फिरोजाबाद जिले का रहने वाला था। फिरोजाबाद जनपद के थाना दबरई क्षेत्र स्थित हाजी का नगला निवासी इंद्रपाल सिंह (42 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रीतम सिंह कई वर्षों से यहां प्रयागराज हाईवे किनारे शीतल पेय फैक्ट्री के सामने कैंट थाने के हांसापुर क्षेत्र में रहकर एक रेस्टोरेंट का संचालन कर रहा था। रेस्टोरेंट के संचालन में उसका भांजा सचिन मदद करता था और साथ ही रह रहा था। सचिन का कहना है कि शुक्रवार की मध्य रात्रि मामा इंद्रपाल सिंह रेस्टोरेंट में ही फंदे से लटक गए। मामले की जानकारी पर तत्काल उनको फंदे से उतार जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.