अयोध्या, जून 19 -- अयोध्या, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से गोसाईगंज विधानसभा के कोछा बाजार में पीडीए पंचायत आयोजित की गई। इसमें सपाइयों ने हर वर्ग को पार्टी से जोड़कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंबेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि पीडीए की एकजुटता से साफ जाहिर है कि आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में पीडीए अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनाएगा। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि वर्तमान समय में देश का संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा तभी रोटी और बेटी दोनों सुरक्षित रहेंगी। वरिष्ठ नेता इंद्रपाल यादव ने कहा कि अभी से सपाइयों को संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा और 2027 में अखिलेश याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.