मेरठ, अक्टूबर 4 -- सूरजकुंड बाबा मनोहरनाथ मंदिर में हो रही रामलीला में रावण वध के बाद शुक्रवार को भरत मिलाप, विभिषण राजतिलक, प्रभु राम का राज्यभिषेक का मंचन किया। मंच पर पूजन के बाद मंचन का शुभारंभ हुआ। मंचन में लंका की राजगद्दी पर विभीषण का राजतिलक कराया। श्रीराम के राज्याभिषेक पर अयोध्या में चारों ओर दीपक जलाए गए। मंचन करने वाले कलाकारों को रामलीला समिति के द्वारा राधे पुराण देकर सम्मानित किया। विवेक बाजपेई, मनोज गुप्ता, विपिन गोयल, मुक्ता चौधरी, सत्यनारायण गुप्ता, सुमित शर्मा, मनोज, संजीव प्रधान, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। वही जेलचुंगी रामलीला मैदान में भरत मिलाप और प्रभु राम का अयोध्या में प्रवेश का मंचन किया। मंचन कर रहे कलाकारों को समिति ने सम्मानित किया। सोनू शर्मा, महावीर सिंह, अशोक शाक्य, अमोद धामा, हेमंत शाक्य, अमीचंद लोधी, अनिल...