अयोध्या, फरवरी 11 -- अयोध्या में राम मंदिर हमले की साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान का शव हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका जेल से पोस्टमार्टम के बाद सुबह 6:30 बजे अयोध्या जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम मजनाई लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इनायतनगर पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए थे। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में अब्दुल रहमान के शव को 7:15 पर गांव स्थित कब्रिस्तान में तकरीबन दो सौ लोगों की मौजूदगी में दफन कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.