अयोध्या, अगस्त 25 -- अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था अयोध्या न्यास के तत्वाधान में कौशलपुरी स्थित एक लॉन में कमल सखियों द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए 11 महिलाओं डॉ.रिजवी,पुष्पा,महिला थाना इंचार्ज आशा त्रिपाठी,पुष्पा सिंह,मालती चौहान,अशोका द्विवेदी,प्रेम निषाद,संगीता आहूजा,शकुंत त्रिपाठी,किस्मिता और दया मिश्रा को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि तीज महोत्सव हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का संयोजन बिंदु सिंह व संचालन रीना द्विवेदी ने किया। इस मौके पर शशि शर्मा, निशा पांडे,चंदा सिंह,शशि रानी शर्मा, पूजा रावत, ममता सिंह, सरोज मिश्र...