अयोध्या, जुलाई 20 -- अयोध्या, संवाददाता। पश्चिम बंगाल और बिहार के यात्रियों के लिए रामनगरी का सफर सुहाना होगा। रामनगरी के लिए दो नई अमृत भारत (साप्ताहिक) एक्सप्रेस की सौगात मिली है। दोनों साप्ताहिक ट्रेनें यात्रियों को सुखद एहसास कराएंगी, क्योंकि यात्रियों के 20 फीसदी में समय की बचत के साथ अन्य सुविधाओं से लैस हैं। दोनों नई अमृत भारत एक्सप्रेस का अयोध्या धाम जंक्शन पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद, भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्त एवं रेलवे अफसरों ने भव्य स्वागत किया और सांसद ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मोतीहारी गांधी मैदान से अयोध्या धाम जंक्शन और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के लिए समारोह पूर्वक दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस का लोकार्पण किया। अयोध्या के यात्रियों के सफर की सुविधा के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.