अयोध्या, सितम्बर 6 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में विकास की चहुंओर झड़ी लगी है। बदलती अयोध्या में 33 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर काम हो रहा है। लेकिन जिस अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करने की कोशिश प्रदेश सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी अयोध्या के विकास पर पूरा फोकस है। लेकिन उसी रामनगरी में विकास के नाम पर नगर निगम अयोध्या खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से प्रदेश के 17 नगर निगमों को 477 करोड़ रुपये पंचम वित्त आयोग के मद में जारी किया गया है। लेकिन नगर निगम अयोध्या को सबसे कम मात्र आठ करोड़ रुपए ही दिये गए हैं। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी का कहना है शासन ने पंचम वित्त से जो धनराशि जारी की है, अभी अधिकृत रूप से उसकी जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.